
*गरियाबंद*:- प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के आह्वान पर साहू समाज द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम किरवई स्थित पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ गरियाबंद एवं ग्रामीण साहू समाज किरवई के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत तहसील, परिक्षेत्र, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से साहू समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष देवराज साहू, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, संरक्षक सोमप्रकाश साहू, राजेश साहू, गुंजन साहू तथा जिला साहू संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेंद्र साहू उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, भू-जल स्तर को सुधारना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि पेड़ हमारी धरती के फेफड़े हैं, जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

महिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि केवल पौधे लगाने से ही हमारा दायित्व पूरा नहीं हो जाता, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमें उठानी होगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला साहू संघ के संगठन सचिव ठाकुरराम साहू ने किया।
इस अवसर पर महासचिव चंदन साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, संयुक्त सचिव शेखर साहू, संयोजिका मोमिन साहू, उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, मनोहरलाल साहू, सलाहकार गैंदलाल साहू, नारायणलाल साहू, मिंजून साहू, राजिम भक्तिन समिति के महासचिव, ग्राम पंचायत किरवई की सरपंच देवकुमारी हेमंत साहू, ग्रामीण साहू समाज किरवई के अध्यक्ष कमलेश साहू, भसेरा परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, ललितराम साहू, तुलाराम साहू, अरुण साहू, जगन्नाथ साहू, हेमंत साहू, भुनेश्वर साहू, सुभाष साहू, दिनेश साहू, मदनलाल साहू, जुगराम, डगन, तारणदास, सजेश साहू, गंगाराम साहू, देवेन्द्र साहू, रोहिणी साहू, लोकेश्वरी साहू, कुंती साहू, कस्तूरी तारक सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक जनों एवं सर्वसमाज के लोगों को एक-एक पौधा भेंट कर वृक्षारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

किरवई के पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प">






