Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—-, छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। बच्चों की प्रस्तुति और उत्साह से मंत्री भावुक एवं प्रभावित नजर आईं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को चॉकलेट एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने मंत्री से पूछा कि उनके बीच आकर उन्हें कैसा लग रहा है।

इस पर मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अत्यंत खुशी और आत्मिक संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली और उत्साही बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने लक्ष्य और आकांक्षाएं साझा कीं।

मंत्री ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े के द्वारा बखरुपारा में संचालित बालिका आश्रम का भी निरीक्षण कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, नगर पालिका के पार्षद गण, वरिष्ठ नागरिक गौतम एस गोलछा, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, सीएमएचओ डॉ. टी.आर.कुंवर महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग उपस्थित थे।

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

<span style=दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद">
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp