Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्र-छात्राओ से रूबरू होकर कहा — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर

नारायणपुर,:— छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शनिवार को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित छात्र-छात्राओं की भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिला बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से अब जिले में विकास का नया दौर शुरू हो चुका है और शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है,

उन्होंने बच्चों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभी से लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें ताकि अपनी माता-पिता के सपना को साकार किया जा सके। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति होना चाहिए, जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आते रहता है फिर भी प्रयास करें और पढ़ लिखकर अपने जीवन को खुशहाल बनाएं। उन्होंने बच्चों का जिज्ञासा जानने का प्रयास करते हुए उन्होंने बताया कि लक्ष्य और दृढ़ इच्छा शक्ति के बावजूद अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।


मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि माओवाद से मुक्ति पूरे बस्तर अंचल और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में माओवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अब नारायणपुर सहित बस्तर संभाग शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी के लुपेन्द्र महिनाग, रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्राचार्य भवन्तकानंद शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

<span style=नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर">
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp