Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

52 पत्ती ताश, ₹16,550 नकद और जुआ खेलने का सामान जब्त

रतनपुर…..कोटा बिलासपुर जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार’ अभियान के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, एक बोरी की फट्टी तथा ₹16,550 नकद जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घोंघाडीह नाला के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

छह आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाम आरोपी (1) राजा रजक पिता जलेश रजक उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा(2) सूरज कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी कपसिया कला(3)आदित्य बंजारे पिता कोमल बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी कपसिया कला(4)नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी फिरंगीपारा कोटा
(5)सोमनाथ शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा(6) कमलेश केंवट पिता अभिमन्यु केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर सभी के कब्जे से 52 पत्ती ताश, जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही बोरी की फट्टी तथा ₹16,550 नकद बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 523/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह,प्र.उपनिरीक्षक जय नागरे, आरक्षक दीप सिंह कंवर तथा ए.सी.सी.यू. टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर
आज फोकस में

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश
आज फोकस में

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा
आज फोकस में

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp