Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश अब भी उम्मीद से काफी कम हुई है। जून का महीना इस बार प्रदेश के लिए सबसे सूखे महीनों में शामिल हो गया है। सामान्य से 69 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। आखिर क्या है प्रदेश के मौसम का ताजा हाल, देखिए हमारी यह रिपोर्ट।

इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून तो 22 जून को पहुंच गया, लेकिन उसके बाद भी झमाझम बारिश का इंतजार जारी है। पूरे प्रदेश में अब तक केवल 51 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस समय तक औसतन 161 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से करीब 69 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां अब तक केवल 35.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से लगभग 74 प्रतिशत कम है। पिछले कई वर्षों की तुलना में जून 2026 में रायपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अब तक कोई मजबूत कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में भारी बारिश वाला सिस्टम सक्रिय नहीं हो पाया। हालांकि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने और बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बारिश की कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। धान की खेती के लिए खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है और किसान अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में मुंगेली, दरभा, गुंडरदेही, अर्जुंदा, कोंटा, रायगढ़, दुर्ग, भिलाई और अकलतरा सहित कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है।

आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि शाम या रात में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

फिलहाल पूरा छत्तीसगढ़ आसमान की ओर टकटकी लगाए झमाझम बारिश का इंतजार कर रहा है। किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी की उम्मीद अब मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई है।

<span style=मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता">
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp