
सीपत, ,,,भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल एवं भारतीय जनता महिला मोर्चा सीपत मंडल के तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम सीपत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर ग्रामीण के मन की बात कार्यक्रम प्रभारी सुरेश कुमार खटकर, महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण मन की बात प्रभारी श्रीमती रीना झा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कन्या शक्ति संयोजिका एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म बिलासपुर संभाग की प्रभारी सुश्री आयुषी पांडेय उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, जिला महामंत्री तुषार चंद्राकर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, मस्तूरी जनपद पंचायत अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री भाजपा हरिकेश गुप्ता जी ,जिला मंत्री श्री जयशंकर साहू जी, जिला कार्यालय मंत्री ,यश गौराहा कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री भव्या शुक्ला , सुश्री नेहा कोरी, जिला ग्रामीण नीति अनुसंधान प्रमुख श्री महेंद्र कुमार पाटनवार, सोशल मीडिया सह-प्रमुख उमेश पाटनवार कार्यसमिति सदस्य मनीष भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बबीता पाटनवार जी, महि. मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गायत्री साहू,महामंत्री गीता साहू,किरण लश्कर,अन्नपूर्णा श्रीवश,बृहस्पति सुर्यवंशी,सन्तोषी यादव,सकूँन साहू,पूर्णिमा साहू,कौशिल्या गोस्वामी,कुसुम यादव,शिवरात्रि श्रीवश,शीमा वस्त्रकार,शुक्रित साहू, रंजीता बंजारे,लष्मीन विश्वकर्मा,पूजा गोड तथा भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास एवं भूपेंद्र गिरी गोस्वामी जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं देशहित, समाजहित तथा जनकल्याण से जुड़े संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण">







