
कोटा:—-कोटा विकासखंड के जोगीपुर मंडल अंतर्गत ग्राम भैसाझार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ब्लॉक महामंत्री श्रीमती सुनीता निगुर्ण एवं अनिल बंजारे की माताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है,
उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, जयराज दीक्षित, बाबा सोनी, संजू चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

“ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि">







