
प्रबुद्ध शिक्षकगणों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं से मिले गढ़िया सरपंच भरत कश्यप।
कहा-बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करना अच्छा होता है।
लोहंडीगुड़ा:-जिला बस्तर विकास खंड लोहण्डीगुड़ा अंतर्गत ग्राम गढ़िया के परियागुड़ा माध्यमिक शाला स्कूल के न्यौता भोज में आज ग्राम गढ़िया के युवा सरपंच भरत कश्यप सम्मिलित हुए। मिलनसार और ग्राम विकास के साथ सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय कश्यप ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने और पढ़ने के लिए समझाइए और आवश्यक टिप्स भी दिए। भरत कश्यप का इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध शिक्षकों ने आत्मीय स्वागत किया। अध्ययन अध्यापन के साथ शिक्षा कार्यों को लेकर अपने दायित्वों की पूर्ति करने वाले शिक्षकगणों की सरपंच भरत द्वारा सराहा गया। मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए भरत ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हम मिलकर काम करें यह सबसे अच्छा होता है। उन्होंने छात्रों से कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने को कहा। इस दौरान प्रधान अध्यापक रमणी मौर्य,शाला समिति अध्यक्ष सुदरू सेठिया,पंच निरंजन बघेल, चेतन ग्वाल, क्षिप्रा किरण राव,दल्लुराम ठाकुर,सत्तो सेठिया,कामना तिवारी,तृप्ति खापर्डे सहित शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित थे।









