
कोण्डागांव, :-;; कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड निवासी चमेली शोरी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका राशन कार्ड बनाकर उन्हें उपलब्ध कराया। राशन कार्ड मिलने से अब शोरी को शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्रतानुसार खाद्यान्न एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। चमेली शोरी ने जनदर्शन में उनकी समस्या का तत्काल समाधान होने पर मुख्यमंत्री, शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।









