धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़:– धरमजयगढ़ के नीचेपारा में मानवता और गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए कामधेनु सेना की टीम ने 45 फीट गहरे कुएं में गिरे गाय के बछड़े का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, नीचेपारा निवासी विकास शुक्ला ने कामधेनु सेना के सदस्य सोनू ठाकुर को सूचना दी कि एक गाय का बछड़ा गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना मिलते ही सोनू ठाकुर ने इसकी जानकारी कामधेनु सेना के प्रदेश महासचिव नारायण बाईन को दी।
सूचना मिलते ही नारायण बाईन अपने सहयोगी गुल्टन के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पता चला कि बछड़ा लगभग 45 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ है।
इसके बाद कामधेनु सेना ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक किए गए प्रयासों के बाद बछड़े को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
बछड़े के सुरक्षित बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और कामधेनु सेना की तत्परता, साहस एवं सेवा भावना की सराहना की।
इस सफल रेस्क्यू अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे एक बेजुबान की जान बचाई जा सकी।

45 फीट गहरे कुएं से गाय के बछड़े का सफल रेस्क्यू, कामधेनु सेना ने बचाई जान">






