Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

नवागांव मंडल में कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

कोटा:— कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में नवागांव मंडल में मंडल स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक दिशा और एक लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में मंडल प्रभारी रामलखन जायसवाल (छोटू) ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंडल अध्यक्ष चोलाराम नायक ने मंडल स्तर पर संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। सेक्टर अध्यक्ष श्याम यादव एवं शिव विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर जनता के बीच कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमाली सरपंच हितेंद्र पैकरा, पवन पैकरा, दुर्गेश पैकरा, सोनू जायसवाल, विश्वजीत, रामलोचन साहू, रूपचंद साहू, श्रीफल, सुंदर सिंह टोप्पो, श्रवण निर्मलकर, लक्ष्मी यादव, रविंद्र भारद्वाज, भागवत लहरी, दुर्गेश लहरे, तुलसी सहित नवागांव मंडल के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

<span style=संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी">
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp