Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वार्ड क्रमांक 3 के स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तिलक, पुस्तक, ड्रेस और मिठाई देकर बच्चों का किया गया अभिनंदन

तखतपुर नगर के वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत नवीन शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा में शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद  कोमल सिंह ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्कूल के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों की मौजूदगी में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, उन्हें पुस्तकें, ड्रेस एवं मिठाई वितरित कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा:
“बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं। आप सभी प्रतिदिन समय पर विद्यालय आएं, शिक्षकों का सम्मान करें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी भाग लें। स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। यदि आज आप मेहनत करेंगे तो कल आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी और आप अपने माता-पिता के साथ-साथ इस स्कूल और क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे।”

मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें।

स्कूल के प्राचार्य नीमा ठाकुर ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समय की पाबंदी और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगी ड्रेस पहनकर और हाथों में नई पुस्तकें लेकर खुशी व्यक्त की। उपस्थित रहे कोमल सिंह ठाकुर नीमा ठाकुर नैन लाल साहू किरण ठाकुर अंकित दुबे रानू ठाकुर बेदियां बाई अस्वनी ठाकुर भारती ठाकुर रेखा अंचल पुष्पा दरिया अमन ठाकुर उपस्थित रहे

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp