Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक लता उसेंडी ने मसौरा में 46 छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

ग्राम मसौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की 46 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक उसेंडी ने विद्यालय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधरोपण स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया।

विधायक उसेंडी ने मसौरा में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे संस्कारों के साथ बेहतर नागरिक बनें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।
आज फोकस में

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह  बनाया गया
आज फोकस में

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह बनाया गया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp