Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को मिली राष्ट्रीय पहचान

कोंडागांव:- कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (आईपीएस) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कोंडागांव और छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें कि विगत 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में देशभर के अधिकारियों का मूल्यांकन कक्षा में सहभागिता, केस स्टडी, अनुशासन, व्यवहार तथा एमसीक्यू परीक्षा के आधार पर किया गया। इन सभी मानकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एसपी पंकज चंद्रा ने देशभर के शीर्ष पांच अधिकारियों में स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस और विशेष रूप से कोंडागांव जिले के लिए भी गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान बताती है कि एसपी पंकज चंद्रा की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और रणनीतिक सोच को देश के सर्वोच्च पुलिस प्रशिक्षण संस्थान ने भी सराहा है।

एसपी पंकज चंद्रा ने अपने प्रेजेंटेशन में कोंडागांव जिले की पहचान मानी जाने वाली केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन को विषय बनाया। उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव , दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं दूरदर्शी ट्रैफिक मैनेजमेंट की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिसकी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने सराहना की।

उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले में पदस्थापना के दौरान एसपी पंकज चंद्रा ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, सामुदायिक पुलिसिंग और जनविश्वास बढ़ाने जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी योजनाबद्ध कार्यप्रणाली, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम को साथ लेकर चलने की शैली ने जिले की पुलिसिंग को नई दिशा दी है।

एसपी पंकज चंद्रा की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर कोंडागांव पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रभावी कार्यशैली में जिले की पुलिस आगे भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

<span style=राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।">
आज फोकस में

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह  बनाया गया
आज फोकस में

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह बनाया गया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp