Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाड़ी में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश गले पर चोट के निशान से सनसनी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका संदिग्ध युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीपत,,, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में बुधवार शाम 28 वर्षीय युवक चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतक के एक युवती से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक चंद्रप्रकाश पटेल (28), पिता स्व. नानदाऊ पटेल, निवासी पटेलपारा ग्राम कौड़िया था। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को चंद्रप्रकाश की मां और पत्नी खेत गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों जब वापस घर लौटे तो चंद्रप्रकाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में जमीन पर पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में था। उसके गले पर चोट के निशान भी नजर आए।
घटना की जानकारी तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामला प्रेम संबंध की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में चंद्रप्रकाश के निजी जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश की पहले शादी हुई थी, लेकिन करीब चार महीने बाद वह पहली पत्नी से अलग हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू किया, जिससे चार बच्चे होने की जानकारी सामने आई है।
इसी बीच चंद्रप्रकाश के पड़ोसी गांव दर्राभाठा की एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर उक्त युवती चंद्रप्रकाश से मिलने आई थी। इसके कुछ घंटे बाद शाम को चंद्रप्रकाश का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मिला। इसी घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने भी युवती पर संदेह जताते हुए उसकी भूमिका की जांच की मांग की है।

संदिग्ध युवती से पूछताछ, हर पहलू खंगाल रही पुलिस..

पुलिस ने मामले में संबंधित युवती से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चंद्रप्रकाश की मौत से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसके साथ कौन मौजूद था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों और आसपास के लोगों के बयान तथा मोबाइल से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।
आज फोकस में

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक
आज फोकस में

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp