Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में विपक्ष का तेवर तेज, कांग्रेस पार्षद दल ने नगर पालिका को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

बिजली, पानी, सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

रतनपुर:— नगर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल और विधायक प्रतिनिधि ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्षद दल का आरोप है कि नगर में बिजली, पानी, सड़क, नाली और सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।


नेता प्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप ने कहा कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें करने के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यदि साफ पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो नगर में डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है, अन्यथा विपक्ष जनहित में आंदोलन करेगा।


वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल (संटी) ने कहा कि नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में विपक्ष के पास आंदोलन का रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है

और अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से हर आवश्यक आंदोलन करेगा।
ज्ञापन पर नेता प्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप, पार्षद सुनील अग्रवाल, शोभा दुबे, अर्चना सोनी, रामफल श्रीवास तथा विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर के हस्ताक्षर हैं।

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।
आज फोकस में

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक
आज फोकस में

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp