
सीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत के जवानों ने दी अपनी सहभागिता
सीपत :– विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सीपत में ‘वंदे मातरम्’ गीत की 150वीं वर्षगांठ एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गान से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ तिरंगा शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के एन.के. द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं प्राचार्या तारा गिरी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। विद्यार्थियों की सहभागिता से यह संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या तारा गिरी, पूनम मंडल सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा









