Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, डाक विभाग ने दिया देशभक्ति का संदेश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में आजादी के अमृत उत्सव की भावना के साथ “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

बिलासपुर डाक संभाग द्वारा प्रवर अधीक्षक  बी. एल. जांगड़े के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली में डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान जैन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न डाक सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में निकली देशभक्ति रैली का प्रधान डाकघर बिलासपुर परिसर में प्रवर अधीक्षक श्री बी. एल. जांगड़े ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

डाक विभाग की इस पहल ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
आज फोकस में

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक
आज फोकस में

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
आज फोकस में

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
आज फोकस में

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील
आज फोकस में

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp