
“नई शुरुआत, नए सपने और सफलता की नई उड़ान—युवा ही देश का भविष्य”
कोटा:— निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आयोजकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस आयोजन में पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

आयोजकों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक हरीश नामदेव, प्रतीक त्रिवेदी, आनंद मिश्रा एवं हर्ष नामदेव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में आपसी मेल-जोल, नई मित्रता और महाविद्यालयीन जीवन की नई शुरुआत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
“फ्रेशर्स पार्टी का जोश, युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान!”









