Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शुष्क दिवस से पहले आबकारी का बड़ा एक्शन, 345.5 लीटर महुआ शराब जब्त

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

15 अगस्त से पहले अवैध शराब पर वार, आबकारी टीम ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान”

बिलासपुर:— 15 अगस्त 2026 को प्रस्तावित शुष्क दिवस के मद्देनजर बिलासपुर जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर पी.एस. एल्मा के निर्देश तथा कलेक्टर  संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने 14 अगस्त को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 345.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की।
सीपत में 310 लीटर शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
जिला स्तरीय उड़नदस्ता ने सीपत थाना क्षेत्र के नहरपारा में कार्रवाई करते हुए सूरज वर्मा (30) के आधिपत्य से 150 लीटर तथा निलेश खरे (25) के आधिपत्य से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोटा में 18.5 लीटर, बिल्हा-सिरगिट्टी में 17 लीटर जब्त
वृत्त प्रभारी कोटा ने गोबरीपाट निवासी संजय कुमार पात्रे के कब्जे से 18.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं वृत्त बिल्हा प्रभारी की टीम ने खम्हारडीह निवासी कमल नेताम से 8 लीटर और डडहा निवासी रमशीला धुरी से 9 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
कार्रवाई में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव, वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि लाल पटेल, वृत्त तखतपुर प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला, वृत्त कोटा प्रभारी  भूपेन्द्र जामडे, वृत्त सीपत प्रभारी  तेलेस्फोर एक्का सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ ललित मखीजा एवं प्रांत मंत्री पूर्णेन्दु  सिन्हा का पेंड्रा आगमन  पर कार्यताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ ललित मखीजा एवं प्रांत मंत्री पूर्णेन्दु सिन्हा का पेंड्रा आगमन पर कार्यताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

रतनपुर में गूंजा भारत माता का जयघोष, भाजपा महिला मोर्चा की भव्य तिरंगा यात्रा ने बांधा देशभक्ति का माहौल
आज फोकस में

रतनपुर में गूंजा भारत माता का जयघोष, भाजपा महिला मोर्चा की भव्य तिरंगा यात्रा ने बांधा देशभक्ति का माहौल

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आलेख |  तिरंगा से आगे की आजादी : नागरिक अधिकारों की संवैधानिक गारंटी ही स्वतंत्रता की असली कसौटी
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आलेख | तिरंगा से आगे की आजादी : नागरिक अधिकारों की संवैधानिक गारंटी ही स्वतंत्रता की असली कसौटी

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल  डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

प्रभावी और आकर्षक शैली में इस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है
आज फोकस में

प्रभावी और आकर्षक शैली में इस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp