Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लालपुर में हाईवे की बदहाल सड़क के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में आज हाईवे की गुणवत्ता और अधूरे सड़क निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।
बताया जा रहा है कि हाईवे की सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी और अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। खराब सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा भी बना हुआ है।इसी मुद्दे को लेकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन ग्राम लालपुर में दोपहर 2 बजे होगा।अब देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क की समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp