Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वैच्छिक रक्तदान बना 5 वर्षीय बच्ची के लिए जीवनदान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े इमरान खान ने जरूरतमंद 5 वर्षीय बच्ची के लिए तत्काल स्वैच्छिक रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल में 5 वर्षीय मासूम सनाया बिटिया सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी।
रक्त की जरूरत की जानकारी सोशल मीडिया स्टेटस और ग्रुप में साझा किए जाने के बाद इमरान खान के अजीज दोस्त इमरान खान ने स्वयं पहल करते हुए रक्तदान करने की इच्छा जताई और बिना किसी देरी के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
इस नेक पहल के लिए अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम ने रक्तदाता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए काफी हो सकता है। रक्तदान केवल किसी एक मरीज की मदद नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करने वाला कदम है।
फाउंडेशन ने लोगों से अपील की कि जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो, आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन ने संदेश दिया कि आपका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और आपका सहयोग ही समाज की ताकत है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp