Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर में 95वें अखंड राम नाम सप्ताह का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर :—प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तखतपुर में 95 वर्षों से अनवरत चले आ रहे अखंड राम नाम सप्ताह का भव्य आयोजन अखंड राम नाम सप्ताह समिति द्वारा किया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।

शोभायात्रा श्री राम जानकी छोटे मंदिर से प्रारंभ होकर सदर मार्केट लाइन पहुंची। गुलाब ज्वेलर्स के पास सोनी समाज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पुराना थाना के पास गुरुद्वारा के सामने सिख समाज द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा गांधी चौक से पुराना बस स्टैंड पहुंची, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के श्री धर्मजीत सिंह जी के नेतृत्व में सभी मंडलियों का स्वागत किया गया। मक्कड़ परिसर के पास कांग्रेस पार्टी द्वारा, संगम नगर में जिम, मंगलानी, पुराना थाना मित्र मंडली एवं संगम नगर के व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। महामाया चौक पर गुप्ता परिवार द्वारा स्वागत किया गया।

महाराणा प्रताप चौक होते हुए शोभायात्रा श्री राम सदन मानस मंच पहुंची। जहाँ रात्रि 9:00 बजे से सभी मंडलियों द्वारा एक-एक कर झांकी प्रस्तुत की गई। मंच पर अतिथियों ने सभी झांकियों का आनंद लिया। बड़ी संख्या में सभी भजन मंडलियों ने एक साथ ढोलक बजाकर भगवान श्री रामचंद्र के जयकारे लगाए। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  नैन लाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ एवं मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ललित मखीजा उपस्थित रहे।  मखीजा ने अपने उद्बोधन में सभी भजन मंडलियों को संकल्प दिलाया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है, मंदिरों को सुरक्षित रखना है, समाज को जागरूक रखना है और सप्ताह में एक दिन भजन करना है। उन्होंने हिंदू समरसता के भाव से लोगों को संबोधित किया। समिति के सदस्यों ने मंच पर नर्मदा सिंह अमित मंदानी संतोष सिंह कृष्ण कुमार साहू अनिल सिंह सभी अतिथियों का बैच और तिलक लगाकर स्वागत किया। मंच संचालन श्री कोमल सिंह ठाकुर ने किया।

*25 भजन मंडली व 13 महिला मंडली हुईं शामिल*

इस अवसर पर दूर-दूर से रामधुन मंडलियां उपस्थित रहीं। कुल 25 भजन मंडली एवं 13 महिला मंडली शामिल हुईं।

भजन मंडलियों में कमालपुर, गिद्धा, लीमा, पीड़ा, खमरिया, चिन्हभोग, करगी कला, हरदी, बेलपान, जोरापारा, मचखंडी, नवागांव, लुनिया, कछार, टेंगली, जेवर, खपरी, चंदली, गिरधोना, पल, रामपुर सहित अन्य गांवों की मंडलियां शामिल रहीं।

महिला मंडलियों में श्री राम जानकी छोटे मंदिर, श्री राम जानकी बड़े मंदिर, जय अम्बे माँ मंडली, समृद्धि महिला मंडली रामनगर, शीतल मंडली, शिव शक्ति चौराहा, विश्वकर्मा मंडली, श्री राधा कृष्ण चंडी चौक मंडली, रामनगर मंडली, महामाया मंडली, सोनारपारा मंडली, बाल समाज बड़े मंदिर मंडली ने प्रतिदिन अपनी सेवाएं दीं।

*पुरस्कार वितरण*

– *प्रथम पुरस्कार 7100 रु. -* स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी बृजराज शरण शिवहरे की स्मृति में – *कमालपुर भजन मंडली*
– *द्वितीय पुरस्कार 5100 रु. -* स्वर्गीय रतन लाल सोनी की स्मृति में
– *द्वितीय पुरस्कार 5100 रु. -* श्रीमती गायत्री शिवहरे, स्व. रामशरण शिवहरे की स्मृति में
– *तृतीय पुरस्कार 3100 रु. -* स्वर्गीय घनश्याम शिवहरे की स्मृति में
– *तृतीय पुरस्कार 3100 रु. -* स्वर्गीय प्रभु दास की स्मृति में
– *2500 रु. -* स्वर्गीय खुनवा सोनी की स्मृति में

उक्त पुरस्कार मोटू मल मंदानी, जुगल किशोर पांडे, गया प्रसाद तिवारी, आर.के. पब्लिक स्कूल बरेला, धनंजय सिंह, अशोक दुबे, राजेंद्र पाठक, मुन्ना श्रीवास, योगेंद्र मिश्रा, कृष्णा कंप्यूटर, महेंद्र पांडे, अशोक पांडे, अरविंद शर्मा के द्वारा प्रदान किए गए। शैलेंद्र सिंह द्वारा सभी मंडलियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

*आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान*

अध्यक्ष रोहन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शिवनारायण शिवहरे, अनिल सिंह, सचिव कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, जुगल किशोर पांडे, भगवती प्रसाद गुप्ता, सालिक सोनी, पवन गुप्ता, मुन्नालाल मिश्रा, विवेक पांडे, रमन हुड्डा, शिव शिवहरे, मनीष सोनी, प्रमोद सोनी, अशोक गुप्ता, गोकुल प्रसाद गुप्ता, महेश सिंह, महेंद्र पांडे, श्रवण सिंह, नारायण पाली, सतीश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, रोशन ठाकुर, विक्कू भाई, केशर, सूरज, राजेश सिंह, राजेश पाली, गोकुल गुप्ता, विजय कैवर्त, महेन्द्र चाचा, हेमंत साहू, नवीन भाई, संजय सिंह, ज्ञान सिंह, दीपक ठाकुर सहित समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान
आज फोकस में

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन
आज फोकस में

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आज फोकस में

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आज फोकस में

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

<span style=तखतपुर में 95वें अखंड राम नाम सप्ताह का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब">
आज फोकस में

तखतपुर में 95वें अखंड राम नाम सप्ताह का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का ईनाम
आज फोकस में

फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का ईनाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp