Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अपर कलेक्टर ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

176 ग्रामों में 30 सितंबर तक 55,638 खसरों का डीसीएस पूरा करने का लक्ष्य

नारायणपुर,:–; कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख डीके कोशले ने क्षेत्र में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला नारायणपुर के 176 ग्रामों में इस वर्ष मैन्युअल गिरदावरी के स्थान पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। यह कार्य 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया गया है, जिसे 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जिले में कुल 55,638 खसरों/प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना है, जिसमें से अब तक लगभग 8,000 खसरों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 160 सर्वेयर एवं 29 सुपरवाइजरों को सर्वे कार्य में लगाया गया है। वहीं सर्वे कार्य की निगरानी एवं निरीक्षण के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के 21 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वेयरों एवं सुपरवाइजरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मौके पर आ रही समस्याओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाते हुए डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान
आज फोकस में

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन
आज फोकस में

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp