ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— तोरवा पुलिस ने बुधवारी बाजार के पास मामूली विवाद के बाद एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पास बापू नगर निवासी राकेश करिहारे नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल राकेश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित के बेटे राज करिहारे की शिकायत पर तोरवा थाना में अपराध क्रमांक 469/26, धारा 296, 351(3), 115(2), 181/1, 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
नवल उर्फ अरुण यादव (24 वर्ष), निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, तारबाहर
सौरभ उर्फ नंगू परिहार (20 वर्ष), निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, तारबाहर
राहुल चौहान (29 वर्ष), निवासी बापू नगर, तोरवा
तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अगस्त को तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ और निशानदेही पर आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया।
मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।








