Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बोदरी चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

​बिलासपुर;— थाना चकरभाठा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
​इसी अभियान के दौरान गश्त पर निकली थाना चकरभाठा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में ले लिया।
​पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु सूर्यवंशी (21 वर्ष), पिता बलदाऊ सूर्यवंशी, निवासी बोदरी थाना चकरभाठा बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 01 नग लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। चाकू के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
​सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने और आमजन में खौफ पैदा करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​पुलिस की अपील: बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध या संदिग्ध/गलत गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाना (चकरभाठा) में देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल
आज फोकस में

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार
आज फोकस में

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
आज फोकस में

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान
आज फोकस में

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या
आज फोकस में

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp