Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम पसरदकला में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने की। इस अवसर पर विधायक ने टिनशेड निर्माण एवं नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने गोविंदा की टोली बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीकृष्ण और गोविंदा आला रे के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता को मजबूत करते हैं,उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। पसरदकला में टिनशेड एवं सीसी रोड का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। गांव में आयोजित ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने कहा, “कृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमारी ग्रामीण संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता की प्रतीक धरोहर है। पसरदकला में आज जिस उत्साह के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, वह हमारी युवा ऊर्जा और आपसी भाईचारे को दर्शाता है। गाँव के विकास के लिए टिनशेड निर्माण और सीसी रोड की जो सौगात आज हमें विधायक रोहित साहू के माध्यम से मिली है, उससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें संगठित होकर समाज और धर्म की सेवा करने का मार्ग दिखाता है। हमारी सरकार और हमारे लोकप्रिय विधायक रोहित साहू जी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। गाँव की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ अधोसंरचना का विस्तार करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में सरपंच गणेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन, उपसरपंच तिलेश्वरि मिथलेश साहू, होरी लाल साहू,जनक श्रीवास, बिसराम निषाद, खुमान साहू, बिहारी साहू, बालिक राम, खलेश साहू,सुरेश साहू, किसलाल साहू, युवराज साहू, रवि साहू, गिरधारी निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
आज फोकस में

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
आज फोकस में

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
आज फोकस में

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

<span style=पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू">
आज फोकस में

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण
आज फोकस में

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात
आज फोकस में

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp