
तखतपुर:–; स्टेट बैंक के पीछे से एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी के मामले में तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब ₹15 हजार कीमत का एल्युमिनियम वेस्ट कटिंग पाइप बरामद किया है।
मामले में प्रार्थी ने 4 सितंबर 2026 को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्टेट बैंक के पीछे रखे एल्युमिनियम की वेस्ट पाइप को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 522/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध महिलाएं दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने निशानदेही पर चोरी का एल्युमिनियम पाइप बरामद कर विधिवत जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूलमनी देवार (26), पति राहुल देवार, निवासी कॉलेजपारा तखतपुर तथा दिया देवार, पति कमल देवार, निवासी कॉलेजपारा तखतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके, वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला एवं संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।








