ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मिनी स्टेडियम, गवर्नमेंट स्कूल के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शेख ईमारान उर्फ शेख मुसा उर्फ गिलू (22 वर्ष) निवासी फजल बाड़ा, गांधी चौक के पास, कोतवाली बिलासपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 502/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की बदमाशों पर लगातार नजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








