Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी में हुआ विकास खंड स्तरीय भव्य शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

43 संकुलों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों सहित 5 उत्कृष्ट संकुल समन्वयक, 6 नवाचारी शिक्षक एवं 3 गैर-शैक्षणिक स्टाफ हुए सम्मानित

सीपत,,, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व. बालक राम लदेर सेवा संस्था, जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में शनिवार को बीआरसी भवन मस्तूरी में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विकासखंड के 43 संकुलों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान, नवाचार एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।

साथ ही समारोह में 5 उत्कृष्ट संकुल समन्वयकों, 6 नवाचारी शिक्षकों तथा 3 गैर-शैक्षणिक स्टाफ को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान शाल, श्रीफल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं कलम भेंट कर सम्मानितों का उत्साहवर्धन किया गया।

नवाचारों को विद्यालयों में अमल करने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी  शिव राम टंडन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी शिक्षकों को प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपने विद्यालयों में अमल करना चाहिए। इससे विद्यार्थियों में अपेक्षित दक्षताओं का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सकारात्मक, रचनात्मक एवं समर्पित कार्यों से ही एक नवीन और बेहतर समाज की स्थापना होती है।

कार्यक्रम में एबीईओ योगेश कुमार कौशिक, सुश्री मीनाक्षी बैक, किशोर कुमार तरुण एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संस्था की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में स्व. बालक राम लदेर सेवा संस्था की संयोजक डॉ. सावित्री लदेर, संरक्षक वीरेंद्र नेमी, कोषाध्यक्ष  उमेश कुमार एवं सदस्य शशिकांत राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षकों प्रमोद कुमार पांडेय, उमेश कुमार, शिवनाथ यादव, चरण दास महंत, दुर्गेश कमलेश, श्रीमती सावित्री सेन एवं श्रीमती लीला पटेल ने सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया। सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समारोह की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। विभिन्न शिक्षक संघों की ओर से राजेश क्षत्रिय, सुरेंद्र डहरिया, विकास निर्णजक, राहुल भारद्वाज, प्रमोद कीर्ति,  बलराम जोगी , श्रीकांत श्रीवाससहित,सुरेंद्र रात्रे, विवेक सिह, रामबाबू कर्ष पदाधिकारियों की सहभागिता रही।


समारोह में प्रार्थना एवं स्वागत गीत, अतिथि स्वागत, संस्था प्रतिवेदन वाचन, अतिथियों का उद्बोधन, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, अतिथि सम्मान, संस्था को सम्मान भेंट तत्पश्चात प्रधान पाठक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विकास निरनेजक द्वारा अतिथियों और सहयोगी शिक्षको को आत्मीय सम्मान कलम स्वरूप भेंट किया गया|कार्यक्रम में सेल्फी जोन् सामूहिक छायाचित्र सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह का आभार प्रदर्शन विकासखंड स्रोत समन्वयक मस्तूरी सूरज कुमार क्षत्री ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षक संगठनों, संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्व. बालक राम लदेर सेवा संस्था की इस पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करते हैं।

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा
आज फोकस में

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग
आज फोकस में

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आज फोकस में

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका
आज फोकस में

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित
आज फोकस में

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp