Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार: सकरी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से 310 ग्राम गांजा और नकदी जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:—- जिले में अवैध नशीले पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम चोरभट्ठी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेच रही एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गांजा और बिक्री की रकम जब्त कर आरोपी महिला को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
​बिजली ऑफिस मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा
​दिनांक 5 सितंबर 2026 को सकरी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ग्राम चोरभट्ठी निवासी उम्मद बी नामक महिला अपने पास काले रंग की पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर नशेड़ियों को बेच रही है। सूचना मिलते ही अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने बिजली ऑफिस मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।
​जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई
​महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 310 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹15,000) तथा गांजा बिक्री के ₹270 नकद बरामद किए गए।
​आरोपी महिला का नाम: श्रीमती उम्मद बी (पति- आसमी खान), उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
​सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 820/2026, धारा 20(A), 29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp