Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, सकरी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दो धारदार चाकू बरामद

बिलासपुर :—सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर वीडियो बनाना अब युवाओं के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सकरी थाना क्षेत्र में दो युवकों को इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए डांस करना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आते ही सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को इंस्टाग्राम के Youth Times Digital Media पर दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया। वीडियो की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सकरी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान शुरू की।
जांच के दौरान दोनों युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुटटी (20 वर्ष), निवासी बजरंग मोहल्ला वार्ड नंबर 01, सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20 वर्ष), निवासी बंधवापारा, सकरी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो में चाकू लहराने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद किए। मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 822/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना युवाओं को भारी पड़ सकता है। रील और वायरल वीडियो के चक्कर में कानून हाथ में लेने वालों पर सकरी पुलिस की नजर बनी हुई है।

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp