Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 साल की सेवाओं का सफर थमा, नम आंखों से दी प्राचार्य कल्पना खरे को विदाई

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भावुक किया माहौल

बेलगहना:—किसी शिक्षक की विदाई केवल एक नौकरी से विदाई नहीं होती, बल्कि उन यादों, रिश्तों और संस्कारों से विदाई होती है, जो वर्षों की सेवा के दौरान दिलों में बस जाते हैं। ऐसा ही भावुक दृश्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगहना में देखने को मिला, जहां प्राचार्य सुश्री कल्पना खरे को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
सुश्री कल्पना खरे ने लगभग 15 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं देकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। स्टाफ के साथ-साथ विद्यार्थियों की आंखें भी नम नजर आईं। लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विदाई समारोह में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भावुक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। गीत, नृत्य और विदाई गीतों के बीच कई अवसर ऐसे आए जब उपस्थित लोगों की आंखें भर आईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्राचार्य के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
उपहार देकर दीर्घायु की कामना
समारोह में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने सुश्री कल्पना खरे को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
‘मैडम की कमी हमेशा महसूस होगी’
विदाई के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच भावुकता का माहौल रहा। कई विद्यार्थियों ने कहा कि प्राचार्य के रूप में उनका अनुशासन, स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा।

15 वर्षों तक जिस विद्यालय को उन्होंने अपने कर्मक्षेत्र के रूप में सींचा, उसी विद्यालय से विदाई का क्षण उनके साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार के लिए भावुक कर देने वाला रहा।

शाला समिति के पूर्व अध्यक्ष रविराज रजक ने कहा
“कुर्सी से विदाई हुई है, रिश्तों से नहीं… 15 साल की सेवा की यादें बेलगहना विद्यालय में हमेशा जीवित रहेंगी।”

खपरगंज हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 20 से ज्यादा आरोपी जेल में, उपद्रवियों पर कसा शिकंजा
आज फोकस में

खपरगंज हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 20 से ज्यादा आरोपी जेल में, उपद्रवियों पर कसा शिकंजा

आदिवासी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन, विधायक अटल श्रीवास्तव से मिले जिला पदाधिकारी
आज फोकस में

आदिवासी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन, विधायक अटल श्रीवास्तव से मिले जिला पदाधिकारी

गरियाबंद में हाथी की दस्तक, विजयनगर के खेत-खलिहानों में कर रहा विचरण
आज फोकस में

गरियाबंद में हाथी की दस्तक, विजयनगर के खेत-खलिहानों में कर रहा विचरण

पाण्डुका में पत्रकार को निशाना बनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; जतमई मार्ग की सुरक्षा पर उठे सवाल
आज फोकस में

पाण्डुका में पत्रकार को निशाना बनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; जतमई मार्ग की सुरक्षा पर उठे सवाल

<span style=15 साल की सेवाओं का सफर थमा, नम आंखों से दी प्राचार्य कल्पना खरे को विदाई">
आज फोकस में

15 साल की सेवाओं का सफर थमा, नम आंखों से दी प्राचार्य कल्पना खरे को विदाई

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंडी–नवापारा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंडी–नवापारा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp