Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाण्डुका में पत्रकार को निशाना बनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; जतमई मार्ग की सुरक्षा पर उठे सवाल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के घर के सामने खड़ी कार में मध्यरात्रि आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसे किसने अंजाम दिया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तौरेंगा के मौलीपारा, जतमई मंदिर मार्ग निवासी पत्रिका संवाददाता हेमंत कुमार तिवारी की कार रोज की तरह उनके घर के सामने बने टीन शेड में खड़ी थी। सोमवार 7 सितंबर की देर रात करीब 12 बजे अचानक कार के सेंसर से सायरन जैसी आवाज आने लगी। आवाज सुनकर हेमंत तिवारी ने बाहर निकलकर देखा तो कार धधक रही थी।
घटना की सूचना तत्काल पाण्डुका थाना प्रभारी चिंताराम देशमुख को दी गई। थाना प्रभारी ने तत्काल प्रधान आरक्षक प्यारी लाल साहू और पुलिस जवान अलीम को मौके पर भेजा। पुलिस जवानों और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए गरियाबंद फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल वाहन मालगांव तक पहुंच चुका था, लेकिन स्थानीय स्तर पर आग बुझाए जाने की सूचना मिलने के बाद उसे वापस भेज दिया गया। घर में मौजूद बोर मशीन के पानी और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।
लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं हेमंत तिवारी
बताया जाता है कि हेमंत कुमार तिवारी पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे क्षेत्र में घोटाले, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक गड़बड़ियों और अन्य जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। ऐसे में वाहन में आगजनी की घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, आगजनी के पीछे वास्तविक कारण क्या है और घटना को किसने अंजाम दिया, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पत्रकार को निशाना बनाने का जिले में पहला मामला?
घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि जिले में किसी पत्रकार के घर के सामने खड़े वाहन को आग के हवाले किए जाने का यह पहला मामला सामने आया है। यदि जांच में जानबूझकर आग लगाए जाने की पुष्टि होती है तो इसे गंभीर घटना माना जाएगा। पत्रकारिता से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि किसी खबर या पत्रकारिता कार्य से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया गया है तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए चिंताजनक संकेत है।
जतमई मार्ग की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
गांव में घर के सामने खड़ी कार में आगजनी की घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि शहरों में वाहनों में आगजनी की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन गांव के भीतर इस तरह घर के सामने खड़े वाहन को आग के हवाले किए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद जतमई मंदिर मार्ग की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल पाण्डुका पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर कार को आग के हवाले किया। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

खपरगंज हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 20 से ज्यादा आरोपी जेल में, उपद्रवियों पर कसा शिकंजा
आज फोकस में

खपरगंज हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 20 से ज्यादा आरोपी जेल में, उपद्रवियों पर कसा शिकंजा

आदिवासी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन, विधायक अटल श्रीवास्तव से मिले जिला पदाधिकारी
आज फोकस में

आदिवासी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन, विधायक अटल श्रीवास्तव से मिले जिला पदाधिकारी

गरियाबंद में हाथी की दस्तक, विजयनगर के खेत-खलिहानों में कर रहा विचरण
आज फोकस में

गरियाबंद में हाथी की दस्तक, विजयनगर के खेत-खलिहानों में कर रहा विचरण

<span style=पाण्डुका में पत्रकार को निशाना बनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; जतमई मार्ग की सुरक्षा पर उठे सवाल">
आज फोकस में

पाण्डुका में पत्रकार को निशाना बनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; जतमई मार्ग की सुरक्षा पर उठे सवाल

15 साल की सेवाओं का सफर थमा, नम आंखों से दी प्राचार्य कल्पना खरे को विदाई
आज फोकस में

15 साल की सेवाओं का सफर थमा, नम आंखों से दी प्राचार्य कल्पना खरे को विदाई

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंडी–नवापारा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंडी–नवापारा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp