Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेलर हाइवा परोस रही है सड़को पर मौतें, (खाड़ा सीपत)सड़क दुर्घटना युवक की दर्दनाक मौत,चालक फरार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मृतक युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। टक्कर के बाद ट्रेलर और रेसर बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम धनपुर निवासी अमरनाथ नेताम (25 वर्ष) अपने मित्र मनोहर पोर्ते (18 वर्ष) के साथ सीडी डीलक्स बाइक से बिलासपुर से लौट रहा था।

रात करीब 9 बजे जब दोनों खांडा के लास्कर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे, तभी उन्होंने एक ट्रेलर को ओवरटेक किया। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरनाथ नेताम बाइक से उछलकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मनोहर पोर्ते दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेसर बाइक सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया। दोनों बाइकों की नंबर प्लेटें मौके पर नहीं मिलीं, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है।

सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ नेताम और मनोहर पोर्ते एक ही गांव धनपुर के निवासी और घनिष्ठ मित्र थे। अमरनाथ की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी जानलेवा

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है। अभी तक ट्रेलर और रेसर बाइक सवार का सुराग नहीं, सीपत पुलिस जांच में जुटी है।

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान
आज फोकस में

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन
आज फोकस में

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp