Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने प्राथमिक शाला चारपारा के बच्चों को बांटे स्कूली बैग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,शासकीय प्राथमिक शाला चारपारा(पन्धी)संकुल केंद्र पन्धी विकास खंड मस्तूरी में बच्चों के निहित विभिन्न मूलभूत सामग्री का वितरण सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल बिलासपुर के संयोजक रेखा आहूजा के कुशल संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी व हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई भी न सोए भूखा के वरिष्ठ प्रमुख महेंद्र माखीजा, संकुल प्रभारी सेजेस प्राचार्य संजय शर्मा, संकुल शैक्षिक समन्वयक पन्धी धर्मेंद्र प्रकाश गौरहा के आतिथ्य और प्रधान पाठक प्रा शा चारपारा पन्धी अनिता जैसवाल की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा, अतिथियों का बुके बेच माला से स्वागत करते हुए

अतिथियों के उदबोधन की कड़ी में जेठमलानी ने संस्था के कार्यो और सामाजिक दायित्यों के तहत किये जा रहे निशुल्क कार्यो के बारे में बताते हुए जन सेवा ही प्रभु सेवा के भाव के बारे में उदबोधित किया| संकुल प्राचार्य सेजेस पन्धी संजय शर्मा ने संस्था को कोटिश धन्यवाद देते हुए निस्वार्थ भाव की सराहना करते हुए विद्यालय विकास की दिशा में बेहतर पहल और प्रयास के साथ साथ प्राप्त सामग्रियों का नियमित उपयोग करने के साथ पालकों से अपील करते हुए बच्चो को नियमित विद्यालय भेजने की बात कही| कार्यक्रम में उपस्थित सभी 63 बच्चो एवम पालकों को बैग, पानी बॉटल, कॉपी, बिस्किट, चॉकलेट, के साथ साड़ी, कपड़े, झूले, ग्रीन मेट बर्तन इत्यादि संस्था के द्वारा वितरित किया गया उपस्थिति अतिथियों को शाला परिवार के तरफ से सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान करके आतिथ्य स्वागत किया गया|कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ज्ञानचंद पाण्डेय ने किया

|कार्यक्रम के अंत मे संकुल शैक्षिक समन्वयक पन्धी धर्मेंद प्रकाश गौरहा ने अतिथियों का आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया| कार्यक्रम आयोजन में सहायक शिक्षक धनुहार पारा कुकदा चरण दास महंत और संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय , समाज सेवी राजेश सचदेव , रेनू मूंदड़ा ,रघुनाथ सेठी का सराहनीय सहयोग रहा |

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिका प्रधान पाठक अनिता जैसवाल,प्रभा शर्मा, ममता मिश्रा,ज्ञानचंद पाण्डेय , एसएमसी सदस्य, पालकों माताओं सफाई कर्मी रंजीता और छात्र छात्रा उपस्थित थे|*

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp