Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर 33 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

पड़ोसी के घर से गुल्लक तोड़कर उड़ाई थी 33 हजार की रकम

चोरी के पैसों से खरीदे गए 2 मोबाइल पुलिस ने किए जब्त चंद घंटों में पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला

रतनपुर…. बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में घर में घुसकर गुल्लक से नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घर में नहीं थी प्रार्थिया, दरवाजा धक्का देकर घुसे चोर

पुलिस के अनुसार ग्राम मदनपुर निवासी नीलम श्यामले ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का दरवाजा धक्का देकर खोल दिया और अंदर रखी गुल्लक को चोरी कर लिया। गुल्लक में करीब 30 हजार रुपये रखे होने की जानकारी दी गई थी।रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पड़ोसी पर हुआ संदेह, पूछताछ में खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को प्रार्थिया के घर के आसपास रहने वाले दो लोगों पर संदेह हुआ। पुलिस ने संदेही गौरव श्यामले, निवासी मदनपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गौरव ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पड़ोसी के घर से गुल्लक चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों ने गुल्लक तोड़कर उसमें रखे करीब 33 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे।पुलिस के अनुसार चोरी की रकम से मोबाइल फोन खरीदे गए, जबकि कुछ रकम खर्च कर दी गई।

दो मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने आरोपी गौरव श्यामले और नाबालिग से चोरी की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में आरोपी गौरव श्यामले और नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, सउनि पवन सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर और धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।

<span style=रतनपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर 33 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया">
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर 33 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

ग्रामीणों का दर्द समझा PWD इंजीनियर सतीश जायसी ने, गड्ढों में डलवाई गिट्टी
आज फोकस में

ग्रामीणों का दर्द समझा PWD इंजीनियर सतीश जायसी ने, गड्ढों में डलवाई गिट्टी

जिसके दम पर खेत लहलहाए, आज उसी बैल के आगे झुक गया अन्नदाता का सिर जनपद सदस्य सचिन नेहा साहू ने कहा
आज फोकस में

जिसके दम पर खेत लहलहाए, आज उसी बैल के आगे झुक गया अन्नदाता का सिर जनपद सदस्य सचिन नेहा साहू ने कहा

वर्दी में दिखा बड़े भाई का फर्ज: नाबालिग के लिए ढाल बने चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक
आज फोकस में

वर्दी में दिखा बड़े भाई का फर्ज: नाबालिग के लिए ढाल बने चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक

न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव
आज फोकस में

न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव

*न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव*
आज फोकस में

*न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव*

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp