Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

संत रविदास जी की 650वीं जयंती को लेकर 18 शक्ति केंद्रों में कलश वितरण

रतनपुर….“संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है” की भावना के साथ भाजपा मंडल रतनपुर में संगठनात्मक मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, सेवा कार्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली आगामी कलश यात्रा को लेकर मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों पर कलश वितरण कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन को और अधिक मजबूत करने का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष वन विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष लवकुश कश्यप, महाराज सिंह नायक, मनमोहन पांडेय, दुर्गा प्रसाद कश्यप, बीनू निराला, प्रशांत यादव, डॉ. सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, पुष्पा तिवारी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, मध्यम सिंह, राधेश्याम पटेल, सुमंत जायसवाल, ज्योति भानु कश्यप, रामकेश्वर साहू, भाऊ राम जायसवाल, वासित अली, सुरेश सोनी, संतोष यादव, रघुवीर सिंह, हरिशंकर यादव, जय सिंह, लोकेश्वर तिवारी, दिनेश प्रभाकर, विनोद जायसवाल, ममता पाव, इंदु यादव, कुश कहरा, घनश्याम कमल, सूरज कश्यप, हर्ष पटेल, हीरा सिंह,उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सविता धीवर, खैरुन्निसा,शिवानी सोनी, प्रभा मानिकपुरी, विजय,राजू मानिकपुरी,राहुल कश्यप, दीपेश जलकारे, राजकुमारी बिसेन,स्वीटी शर्मा, बिहारी पटेल,रामायण श्यामले,उमेश कुमार, रामायण, लक्ष्मी पटेल,शांति लाल यादव,शिव केवर्थ, शिव अरविंद, लखन तिवारी,रामकुमार भानु,कृष्ण पैकरा, नरेश भानु, पंचराम यादव,गोपाल श्रीवास, विष्णु सिंह राजपूत, मनोज वीरको, राजकुमार साहू, धन्नू पटेल, सुखदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामखेलावन, कुणाल सारथी, कृपाल सिंह, सोनू कोसले, भगवान दास, संदीप राव मराठा,अमोल दास मानिकपुरी, सलीम कौशिक, लव कहरा, ईश्वर प्रधान, डॉ. आलोक गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एकजुटता ही संगठन की ताकत — रामसेवक पैकरा

मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

संगठन मजबूत तो भाजपा मजबूत — लवकुश कश्यप

मंडल अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि “संगठन मजबूत, कार्यकर्ता मजबूत और भाजपा मजबूत” के मूल मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करनी है।

इस बार कोटा विधानसभा में खिलेगा कमल — दुर्गा बबलू कश्यप

दुर्गा बबलू कश्यप ने कहा कि इस बार कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा और भाजपा का विधायक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सेवा,संस्कार और संगठन के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा महामंत्री स्वीटी शर्मा द्वारा किया गया।

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी  पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
आज फोकस में

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच
आज फोकस में

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम
आज फोकस में

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम

<span style=संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित">
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp