Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

ज्ञान सभा आयोजित नहीं होने पर जताई नाराजगी, शिक्षकों को छात्रहित में गंभीरता से अध्यापन के निर्देश

रतनपुर….शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के न्यूनतम अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी श्रीमती संध्या जायसवाल ने संकुल केंद्र बालक रतनपुर एवं कर्रा अंतर्गत विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान श्रीमती जायसवाल ने प्राथमिक शाला सांघीपारा, प्राथमिक शाला रैनपुर एवं माध्यमिक शाला मेलनाडीह सहित विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर वहां की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी कक्षानुरूप एवं विषयवार दक्षता का परीक्षण किया और बच्चों के सीखने के स्तर की जानकारी ली।

शिक्षकों को छात्रहित में गंभीरता से अध्यापन के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी ने संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को छात्रहित में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में न्यूनतम अधिगम क्षमता का विकास सुनिश्चित करना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने तथा जिन बच्चों को किसी विषय में कठिनाई हो रही है, उन पर विशेष ध्यान देकर अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

ज्ञान सभा नहीं होने पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पाठ्यक्रम के साथ-साथ ज्ञान सभा के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली गई। रैनपुर एवं मेलनाडीह में ज्ञान सभा आयोजित नहीं होने की जानकारी सामने आने पर श्रीमती संध्या जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में सभी शैक्षणिक गतिविधियों को निर्धारित रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों को सीखने के लिए बेहतर एवं प्रभावी वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। श्रीमती जायसवाल ने भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं निर्धारित मीनू की जानकारी ली।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

संकुल समन्वयक रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक बालक रतनपुर मनीष पाण्डेय एवं संकुल समन्वयक कन्या रतनपुर दीपक कहरा उपस्थित रहे।शिक्षा विभाग के इस आकस्मिक निरीक्षण से विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की दक्षता, ज्ञान सभा एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों में सक्रियता देखने को मिली।

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी  पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
आज फोकस में

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत

<span style=रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच">
आज फोकस में

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम
आज फोकस में

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp