Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जल जन सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026, गुरुवार को जिला अस्पताल गरियाबंद में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने जिले के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस सेवा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों को आगे आकर मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान देना चाहिए।
रक्तवीरों को हेलमेट देकर किया जाएगा सम्मानित
विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।
‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा संकल्प की रोशनी
17 सितंबर की शाम 6 बजे ‘विशेष सेवा संकल्प—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक बूथ एवं ग्राम में सेवा और संकल्प की रोशनी जगाई जाएगी। इस अवसर पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घर के सामने सुंदर रंगोली सजाकर दीपक प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया है।
सहपरिवार दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में सहभागी बनेंगे। दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सद्भाव और समाज के प्रति संकल्प का प्रतीक होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दीप प्रज्वलित करने की यह पहल सेवा भावना को परिवार और समाज से जोड़ने का संदेश देगी।
इस अवसर की फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की गई है, ताकि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से सेवा एवं संकल्प का संदेश जिले के प्रत्येक घर से निकलकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा का संचार होगा और शाम को घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा एवं संकल्प की भावना को रोशन किया जाएगा।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर में सहभागी बनें और शाम 6 बजे अपने घर के सामने रंगोली सजाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं।
स्थान : जिला अस्पताल, गरियाबंद रक्तदान : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
‘आशीर्वाद का दीया’ : शाम 6 बजे तक।

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

<span style=रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर">
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp