Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

चेहरे,हाथ और पैर में आई चोटें, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

हमले के बाद गांव में दहशत, वन विभाग ने शुरू की बाघ की तलाश

रतनपुर…कोटा वन विकास निगम क्षेत्र के ग्राम दवनपुर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खाद छिड़कने गए एक ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए लोहे के घमेला से बाघ का मुकाबला किया, जिसके बाद बाघ मौके से भाग निकला।जानकारी के अनुसार ग्राम दवनपुर निवासी संजू मरकाम पिता महादेव मरकाम, उम्र करीब 42 वर्ष, शनिवार सुबह लगभग 7 बजे अपने खेत में खाद छिड़कने गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास झाड़ियों में बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से संजू संभल नहीं पाया और बाघ के पंजों से उसके चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आईं।

लोहे के घमेला से बाघ का किया सामना

हमले के दौरान संजू मरकाम ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने पास मौजूद लोहे के घमेला से बाघ पर वार कर उसका मुकाबला किया। ग्रामीण के प्रतिरोध के बाद बाघ वहां से भाग गया। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।घायल संजू मरकाम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कई दिनों से गांवों के आसपास बाघ की मौजूदगी

ग्रामीणों के अनुसार दवनपुर, परसदा और पीपरखुटी क्षेत्र के आसपास पिछले कई दिनों से एक बाघिन के विचरण की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र शिवतराई-अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगा हुआ है। क्षेत्र में बाघ के पगमार्क देखे जाने की भी जानकारी सामने आई है।पीपरखुटी गांव की जंगल मितानिन दुर्गा मश्राम द्वारा बाघ के बताए जा रहे पगमार्क की तस्वीर लिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि वन्यजीव की मौजूदगी और घटना से संबंधित अंतिम पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

बाघ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

घटना के बाद वन विकास निगम एवं वन विभाग की टीम दवनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बाघ की तलाश और निगरानी में जुट गई है। टीम द्वारा बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने तथा फिलहाल अकेले खेत, झाड़ियों और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।ग्रामीणों से अपील की गई है कि झुंझ झाड़ियों वाले क्षेत्र में जाने से बचें और यदि बाघ अथवा किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई दे तो उसके पास जाने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ
आज फोकस में

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत
आज फोकस में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर
आज फोकस में

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp