
“खनिज हमारा — रोजगार का पहला अधिकार भी हमारा”
नारायणपुर :—नारायणपुर जिले में खनिज संपदा का लगातार दोहन हो रहा है, लेकिन खनिज प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी अब स्थानीय बेरोजगार युवाओं को साथ लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा नरेन्द्र नाग के नेतृत्व में जल्द ही छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगार युवाओं के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से सरकार और खनन कंपनियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार के अधिकार को लेकर सीधा सवाल किया जाएगा।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि नारायणपुर की धरती से खनिज निकल रहा है, लेकिन रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर जिस क्षेत्र की जमीन, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर खनन का प्रभाव पड़ रहा है, वहां के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकने और पलायन करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि रावघाट माइंस सहित जिले के अन्य छोटे-बड़े खनन क्षेत्रों में स्थानीय ब्लॉक एवं जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सरकार से सीधे सवाल
जब नारायणपुर की धरती से करोड़ों-अरबों की खनिज संपदा निकलेगी,
तो स्थानीय युवाओं के घर में रोजगार क्यों नहीं पहुंचेगा?
जब खनन के कारण गांव प्रभावित होंगे,
तो प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता क्यों नहीं मिलेगी?
आखिर कब तक नारायणपुर का युवा रोजगार के लिए पलायन करता रहेगा?
नरेन्द्र नाग ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के रोजगार और खनिज प्रभावित जनता के अधिकारों की आवाज होगी। जिले के बेरोजगार युवाओं, ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों से इस पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।
अब आवाज उठेगी — रोजगार के अधिकार के लिए!
छोटेडोंगर से नारायणपुर तक पदयात्रा
स्थानीय रोजगार • पारदर्शी भर्ती • युवाओं का अधिकार • खनिज प्रभावित जनता का हक
नरेन्द्र नाग
प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़">








