Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी में छत्तीसगढ़ पुलिस और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाएं हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक करने की अपील की।
वहीं आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज पर बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की समझाइश दी।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से “स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें” का संदेश दिया गया।

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

<span style=साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव">
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp