Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: सरेराह लोगों को लोहे की गैती से डराने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर मचा रहा था दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

बिलासपुर :—-जिले में अवैध हथियारों के जरिए लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बिल्हा पुलिस ने बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर लोहे की गैती लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिटकुली तालाब के पास एक युवक हाथ में लोहे की गैती लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी चंद्रशेखर बांधे, पिता स्व. नारायण बांधे, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिटकुली, थाना बिल्हा को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की गैती जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 474/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अवैध हथियार रखकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp