Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पैसे देने से मना करने पर युवक से मारपीट, धारदार चाकूनुमा वस्तु से किया वार; वारदात के बाद फरार होने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर;— तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट कर धारदार चाकूनुमा वस्तु से हमला करने के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना पंप हाउस के पास की है, जहां प्रार्थी दुर्गेश यादव निवासी पंप हाउस, तोरवा से आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।
पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष ने प्रार्थी के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने पास रखे छोटे धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 499/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 119(1), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और 12 सितंबर 2026 को उसे फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया छोटा चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, तोरवा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
🔴 शराब के लिए पैसों की मांग से शुरू हुआ विवाद, चाकू से हमले तक पहुंचा मामला — तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे।

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

साइकिल से नाला पार करते समय बहा था युवक, 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर मिला शव
आज फोकस में

साइकिल से नाला पार करते समय बहा था युवक, 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर मिला शव

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान
आज फोकस में

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp