Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे।
मस्तूरी पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन पुरुष और एक महिला गांजा लेकर खड़े हैं और मटियारी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसीसीयू बिलासपुर और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आकाश सिसोदिया, पूर्वा मालिया, कृष्णा पाण्डेय और मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी नीरज नायक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दामों में खरीदा गया था और इसे ग्राम मटियारी तथा सीपत क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचने के लिए लाया गया था।
मस्तूरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

<span style=जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई">
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

साइकिल से नाला पार करते समय बहा था युवक, 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर मिला शव
आज फोकस में

साइकिल से नाला पार करते समय बहा था युवक, 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर मिला शव

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान
आज फोकस में

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp