Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने सभी को राजभाषा हिंदी के अधिकतम उपयोग तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करने की अपील की। उन्होंने हिंदी के प्रति सम्मान, उत्तरदायित्व और प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए अपने दैनिक कार्य एवं संवाद में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शंकर दुबे ने कहा कि हिंदी भारत की भाषायी, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधता के बीच संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं, विचारों, संस्कृति और जीवन-मूल्यों की प्रभावी अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक एवं सहज प्रयोग से कार्यालयीन कार्यों में बेहतर संवाद, सहभागिता और आपसी समझ को और सुदृढ़ किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 14 से 28 सितंबर 2026 तक एनटीपीसी सीपत में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी से उत्साहपूर्वक एवं अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

परियोजना प्रमुख ने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान तभी सार्थक होगा, जब इसे दैनिक कार्यों और संवाद का स्वाभाविक हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने सभी से राजभाषा हिंदी के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यक्षेत्र में हिंदी के प्रति सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र
आज फोकस में

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
आज फोकस में

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
आज फोकस में

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

<span style=एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp