Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में रविवार को आयोजित अखंड रामनाम सप्ताह एवं लोकार्पण समारोह विकास और जनकल्याण की योजनाओं पर केंद्रित रहा। मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू ने 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित धरना शेड तथा उचित मूल्य दुकान में 1.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

“विकास का मतलब सिर्फ निर्माण नहीं, हर परिवार के जीवन में बदलाव है”

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और मूलभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की बुनियाद हैं। गांवों में सड़क और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान होगी।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना, भूमिहीन परिवारों की जरूरतें और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे विषय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

“प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी, योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का संकल्प”

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का अर्थ है कि गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पात्र हितग्राही योजनाओं की जानकारी लें और आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होने पर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों और योजनाओं के समन्वय को गति मिल रही है। “डबल इंजन सरकार का लाभ तभी सार्थक होगा, जब योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी घर तक पहुंचे। हमारा प्रयास है कि परसदा खुर्द सहित पूरे क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार आगे बढ़े।”
विधायक ने यह भी कहा कि आवास से वंचित परिवारों, भूमिहीनों, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंदों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग और गांव की आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की अपील की।
रामनाम सप्ताह ने बांधा भक्तिमय माहौल
कार्यक्रम में अखंड रामनाम सप्ताह के चलते पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। विधायक सहित अतिथियों ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने की। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महिला उपाध्यक्ष केशरी ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हेमंत सिन्हा, विष्णु राम नरेश, टोकेश्वरी मांझी, पंकज निर्मलकर, सरपंच दिशेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

<span style=परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं">
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp