Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- 21 सितंबर 2026 को सचिव संगठन जिला इकाई गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में पंचायत सचिवों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सचिवों के ऑनलाइन अटेंडेंस पर रोक लगाने, हड़ताल अवधि के वेतन का शीघ्र भुगतान करने, प्रत्येक माह 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा रुके हुए वेतन का भुगतान करने की मांग रखी गई।
संगठन ने मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने संगठन को मांगों के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने सभी सचिवों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक आदेश जारी होने तक कोई भी सचिव ऑनलाइन अटेंडेंस न करे और अटेंडेंस ग्रुप से लेफ्ट हो जाए।
इस दौरान जिला सचिव हेमकुमार पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष अनुज ठाकुर, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सोनकर, मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह ध्रुव, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद साहू, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष सुकांत बेहेरा, सोशल मीडिया प्रभारी कंचन कुमार नायक सहित संतराम सिन्हा, डॉ. कन्हैयालाल ध्रुव, बोधन साहू, खेमन साहू, पुस्तम नागेश, बसंत सिन्हा, रेवा राम साहू, संतोष यादव, विष्णु साहू, अनिल साहू, भूपेंद्र सेन, पुष्पा सिन्हा एवं अन्य सचिव उपस्थित रहे।
उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद की उपसंचालक पद्मिनी हरदेल के विदाई सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। सचिव संगठन एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। वहीं नवपदस्थ उपसंचालक जिला पंचायत गरियाबंद कमल का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

<span style=सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत">
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp