
सिगरेट और नगदी समेत हजारों का सामान पार, दुकान संचालक ने थाने में दी शिकायत
धरमजयगढ़:— नगर के नीचेपारा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक राशन दुकान में रात के समय चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक मो. रिजवान, पिता अब्दुल वदूद, निवासी अटल आवास, धरमजयगढ़ ने इस संबंध में थाना धरमजयगढ़ में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
शिकायत के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। दुकान संचालक को घटना की जानकारी 22 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने के दौरान हुई। जांच करने पर दुकान से करीब 15 से 20 हजार रुपये मूल्य की सिगरेट तथा लगभग 7 से 8 हजार रुपये की नगदी/सिक्के चोरी होना बताया गया है।
दुकान संचालक के मुताबिक, दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
पीड़ित दुकानदार ने थाना प्रभारी से मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरी की घटना की जांच करने, आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
अब पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर चोरों तक पहुंचने की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात">







